अक्टूबर 2, 2024 9:45 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 9:45 अपराह्न
4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग में 83 हजार 3 सौ करोड़ की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान है, जिसकी कुल लागत 79 हजार एक सौ 50 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत आने वाले कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 40 एकलव्य विद्यालयों का लोकार्पण किया और 25 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर हज़ारीबाग़ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के परिसर...