जुलाई 7, 2024 1:29 अपराह्न

views 18

झारखंड के देवघर में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

झारखंड के देवघर जिले में आज सुबह दो मंजिली इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे से अब तक सात लोगों को बचाया गया है। फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की एक टीम को तैनात किया गया है। बचाए गए लोगों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।