जुलाई 3, 2024 5:56 अपराह्न

views 12

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज द्वारका में मोहल्ला बसों के लिए बन रहे इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज द्वारका में मोहल्ला बसों के लिए बन रहे इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया। राजधानी में जल्द ही औपचारिक तौर पर मोहल्ला बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। परिवहन मंत्री ने अपने बयान में कहा कि मोहल्‍ला बस योजना शुरू करके दिल्‍ली सरकार राजधानी वासियों को अंतिम छोर तक सम्‍पर्क सेवा प्रदान करना चाहती हैं ताकि उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्‍होंने बताया कि दो हजार आठ सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले द्वारका डिपो में 22 मोहल्ला बसें पार्क की जा...