अप्रैल 30, 2024 8:43 अपराह्न

views 13

आईआईटी दिल्ली में इस साल जुलाई से नया स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम ‘एग्जीक्यूटिव एमबीए’ शुरू  

      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी दिल्ली के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने कामकाजी पेशेवरों के लिए स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम "एग्जीक्यूटिव एमबीए" नाम से नया शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। दो वर्ष की अवधि वाला यह कार्यक्रम इस वर्ष जुलाई से शुरू होगा।     प्रबंधन अध्ययन विभाग ने बताया है कि यह कार्यक्रम उन कामकाजी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है, और वे अपने ज्ञान तथा कौशल को बढ़ाना चाहते हैं। इस पाठ्यक्रम के लिए छात्र 31 मई तक आवेदन कर सकते ह...