जुलाई 7, 2024 5:34 अपराह्न

views 22

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का पांच सदस्‍यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिन की कोलंबो यात्रा शुरू करेगा

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का पांच सदस्‍यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिन की कोलंबो यात्रा शुरू करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे  राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के सचिव और महानिदेशक श्रीनिवास, श्रीलंका के सिविल सेवकों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान इन उपायों पर एक दीर्घकालिक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर होने की संभावना है।