जुलाई 19, 2024 11:45 पूर्वाह्न
15
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जानलेवा हमले में बचने के बाद दिया पहला भाषण
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उनकी हत्या के प्रयास के बाद अमरीकी लोगों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अटूट है और वह अमरीकी लोगों की सेवा करने वाली सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री ट्रम्प आज विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को तीसरी बार औपचारिक रूप से स्वीकार करने के बाद...