जून 14, 2024 7:34 अपराह्न जून 14, 2024 7:34 अपराह्न
13
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में 212 नदियों पर चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैतूल जिले के मुलताई ब्लाक मुख्यालय पर जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में 212 नदियों पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के भीतर 1 लाख 12 हजार से ज्यादा नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने। 41 करोड़ 46 हजार से अधिक जलस्त्रोतों के जीर्णोंद्धार के काम बैतूल जिले में चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां कलश यात्रा के दौरान रोड शो भी किया। उन्होंने 346 करोड़ रुपए के 1008 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमं...