जून 28, 2024 8:47 अपराह्न

views 18

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा कल से शुरू हो रही है

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा कल से शुरू हो रही है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था घाटी में आधार शिविर पहुंच गया है। हजारों की संख्‍या में और तीर्थयात्री जम्‍मू में यात्री निवास में एकत्र हो गए है। इससे पहले, आज सुबह उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने जम्‍मू में भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से यात्रा को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। 

जून 28, 2024 4:13 अपराह्न

views 18

अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्‍मीर घाटी में प्रवेश‍ किया

जम्‍मू के आधार शिविर से आज तड़के रवाना हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्‍मीर घाटी में प्रवेश‍ किया। नवयुग सुरंग को पार करने के बाद तीर्थ यात्रियों का कुलगाम के जिलाधिकारी और राज्‍य प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्‍वागत किया। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा कल 29 जून से बालताल और चंदनवाडी दोनों ही मार्गों से शुरू होनी है। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज सवेरे बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के  जयकारों के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा को झण्‍डी दिखाकर रवाना किय...