अप्रैल 26, 2024 6:10 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्‍यम से तेज मतदान होने की खबर है। शाम पांच बजे तक त्रिपुरा और मणिपुर में 76 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। छत्‍तीसगढ में 72 प्रतिशत से अधिक, पश्चिम बंगाल में लगभग 72 प्रतिशत, असम में 70 प्रतिशत से अधिक, जम्‍मू-कश्‍मीर में 67 प्रतिशत से अधिक, केरल और कर्नाटक में लगभग 64 प्रतिशत, राजस्‍थान में 59 प्रतिशत से अधिक, मध्‍य प्रदेश में लगभग 55 प्रतिशत, बिहार और महाराष्‍ट्र में 53 प्रतिशत से अधिक तथा उत्‍तर प्रदेश में 52 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।