जून 4, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 23

लोकसभा चुनाव परिणाम आज, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

  लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना भी आज होगी। मतगणना की तैयारियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए देशभर में लगभग 10 लाख 50 हजार बूथ बनाए गए हैं।