जून 29, 2024 4:51 अपराह्न
9
युग युगीन भारत संग्रहालय देश की यात्रा को दिखाएगा- केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि युग युगीन भारत संग्रहालय देश की यात्रा को दिखाएगा। उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित युग युगीन भारत संग्रहालय पर भारत-फ्रांसीसी सहयोगात्मक क्षमतावर्धन कार्यशाला के अंतिम दिन इसमें भाग लिया। श्री शेखावत ने कहा की यह संग्रहालय भारत की समृद्ध विरासत और इसकी प्रगति को दरशायेगा। उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक संग्रहालय अनुभव और समावेशिता की भावना को मूर्त रूप देगा। श्री शेखावत ने कहा कि यह लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए एक संग्रहालय होगा। ...