जुलाई 12, 2024 9:26 अपराह्न
19
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तिरुवनंतपुरम के विझिंजम बंदरगाह में पहले कंटेनर जहाज ‘सैन फर्नांडो’ के आगमन के आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विझिंजम बंदरगाह देश में समुद्री क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश में विश्व स्तरीय बंदरगाह बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। केंद्रीय मंत्री आज तिरुवनंतपुरम के विझिंजम बंदरगाह में पहले कंटेनर जहाज 'सैन फर्नांडो' के आगमन के आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री सोनोवाल ने विझिंजम को विश्व स्तरीय बंदरगाह में बदलने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना ...