अप्रैल 27, 2024 5:01 अपराह्न

views 16

बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99 हजार मीट्रिक टन से अधिक प्याज के निर्यात की अनुमति

  केंद्र सरकार ने बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99 हजार मीट्रिक टन से अधिक प्याज के निर्यात की अनुमति दे दी है। सरकार ने पश्चिम एशिया और कुछ यूरोपीय देशों के लिए विशेष रूप से उगाए गए दो हजार मीट्रिक टन सफेद प्याज के निर्यात की भी अनुमति दी है। पिछले साल दिसंबर में, वर्ष 2023-24 में खरीफ और रबी फसलों की अनुमानित कम उपज को देखते हुये और पर्याप्त घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।     उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय न...