अगस्त 10, 2024 8:41 अपराह्न

views 13

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके इस्तीफे की मांग की

  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके इस्तीफे की मांग की है। बेंगलुरु से मैसूरु तक भाजपा और जनता दल (सेक्‍युलर) के विरोध मार्च के समापन पर मैसूरु में श्री जोशी ने कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण- एमयूडीए भूमि आवंटन मामले में श्री सिद्धारमैया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए।