जुलाई 7, 2024 1:45 अपराह्न

views 17

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से पहले उत्साह व्यक्त किया

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नैमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी वियना यात्रा विशेष सम्मान का विषय है और वे इसकी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। श्री मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। श्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वॉन डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और चांसलर नैमर के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योग जगत के प्रमुखों को ...