जुलाई 16, 2024 9:06 अपराह्न

views 13

उपभोक्‍ता मामलों के विभाग में सचिव निधि खरे ने भारतीय खुदरा कारोबारी संगठन के साथ बैठक में दालों की कीमतों पर विचार-विमर्श किया

उपभोक्‍ता मामलों के विभाग में सचिव निधि खरे ने कहा है कि चना, अरहर और उड़द दाल के दाम प्रमुख मंडियों में पिछले एक महीने के दौरान चार प्रतिशत तक घटे हैं। हालांकि खुदरा कीमतों में ऐसी कमी नहीं देखी गई है। उन्‍होंने कहा कि मंडियों में थोक कीमतों और खुदरा कीमतों में विपरीत रूख देखा गया है। सचिव ने कहा कि ऐसा लगता है कि खुदरा कारोबारी बडा मुनाफा ले रहे हैं। श्रीमती खरे ने आज भारतीय खुदरा कारोबारी संगठन के साथ एक बैठक में दालों की कीमतों और अरहर तथा चना की भंडारण सीमा पर विचार-विमर्श किया। मौजूदा कीमत...