जुलाई 7, 2024 8:38 अपराह्न

views 25

उत्‍तराखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार तेज बारिश

उत्‍तराखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सामान्‍य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाडी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने नदियों और अन्‍य जल स्रोतों के जलस्‍तर को बढा दिया है। प्रशासन ने जल निकायों से दूरी बनाए रखने का एहतियाती परामर्श जारी किया है। सडकों पर कई जगह भू-स्‍खलन के कारण यातायात बाधित हुआ है। चमोली जिले में लगभग 24 सडकें बाधित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले छह घंटों के लिए गढवाल के पौडी और चमोली जिलों सहित राज्‍य के कुमाऊं क्षेत्र में कुछ स्‍थानों पर बहुत त...