जुलाई 19, 2024 11:11 पूर्वाह्न
11
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा- अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतों के साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की शुरुआत
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की शुरुआत अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतों के साथ हुई है। आर.बी.आई के मासिक बुलेटिन के अनुसार, कृषि-परिदृश्य में सुधार और गांवों में खर्च बढने से मांग की स्थिति बेहतर हुई है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय सर्वेक्षण के आधार पर बुलेटिन में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च बढ रहा है और ग्रामीण-शहरी विभाजन कम हो रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्...