जुलाई 16, 2024 8:57 अपराह्न
11
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढ़ाकर 7% किया
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढाकर सात प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में आईएमएफ ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान 30 अंक बढ़ाकर छह दशमलव आठ प्रतिशत कर किया था। आईएमएफ ने कहा कि निजी खपत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं के बीच भारत में विकास के पूर्वानुमान को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। दूसरी ओर आईएमएफ का वैश्विक विकास अनुमान वर्ष 2024 के ल...