जुलाई 7, 2024 9:08 अपराह्न

views 12

ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ से आठ और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में बाढ में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 218 लोगों को बचाया है। ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 53 हजार लोगों ने 269 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। राज्य सरकार ने 361 राहत वितरण केंद्र खोले हैं।                                     

जुलाई 5, 2024 8:59 अपराह्न

views 10

असम में 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं

असम में 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र सहि‍त कई नदियों का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज डिब्रूगढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाढ़ के कारण कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भी जलमग्न हैं।