जून 14, 2024 7:22 अपराह्न

views 27

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी । नामांकन पत्र 21 जून तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को की जायेगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 10 जून को तारीख की घोषणा कर दी है। तभी से इस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।