जून 21, 2024 8:14 अपराह्न

views 23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्र प्रमुख डीसी हेम्ब्रम और उपनिदेशक अभियंत्रण एपी सिंह समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर केन्द्र प्रमुख ने कहा कि हर किसी को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

जून 21, 2024 8:06 अपराह्न

views 23

नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में ”योगासना इन जंगल” की थीम पर विश्व रिकॉर्ड बनाने 200 लोगों ने किया योग

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में 21 जून को पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार), छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, रायपुर, नंदनवन जंगल सफारी, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड और नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस उपक्रम के माध्यम से एक विश्व रेकॉर्ड कायम करने का प्रयास किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 2024 थीम थी “स्वयं और समाज के लिए योग“. जंगल स...

जून 21, 2024 7:58 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग ...

जून 21, 2024 7:55 अपराह्न

views 13

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकार...

जून 21, 2024 5:02 अपराह्न

views 29

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तराखण्ड में योग दिवस का प्रमुख कार्यक्रम पिथौरागढ़ जिले के पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश में हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग कर प्रदेश को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड योग और ध्यान की प्राचीन पद्धति के इतिहास को समेटे हुए है। प्रदेश सरकार राज्य को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाने की दिशा म...

जून 21, 2024 4:12 अपराह्न

views 27

योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक संदेश में कहा है कि योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र और तनावमुक्त रहता है। उन्होंने सभी से अपनी दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने की सलाह दी।

जून 21, 2024 3:55 अपराह्न

views 16

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: लाहौल स्पीति पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने सिटिंगरी से तायुल गोम्पा तक ट्रेकिंग अभियान चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया

केलंग लाहौल स्पीति 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाहौल स्पीति पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत सिटिंगरी से तायुल गोम्पा तक ट्रेकिंग अभियान चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया ।पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने फिट इंडिया के तहत ट्रेकिंग दल को सिटिंगरी से तायुल गोम्पा के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मयंक चौधरी भी इस अभियान में शामिल हुए । तायुल गोम्पा प्रांगण में पुलिस व बीआरओ के जवानों ने योगाभ्यास से लोगों को जीवन मे योग को अपनाने व स्वस्थ्य रहने सन्देश दिया । जिला ...

जून 21, 2024 2:59 अपराह्न

views 23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आयुष विभाग ने बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने शुक्रवार को  बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र और अन्य संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि वर्तमान दौर की भाग-दौड़ एवं व्यस्तताओं से भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग...

जून 20, 2024 3:20 अपराह्न

views 18

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ 21 जून को प्रदेश स्तर पर वृहद रूप में किया जायेगा

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ कल 21 जून को प्रदेश स्तर पर वृहद रूप में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्री जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य शासन द्वारा उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्री को जिले आवंटित किये गये हैं। वहीँ, इन जिलों के अतिरिक्त शेष जिलों में कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ कार्यक्...