जून 21, 2024 8:22 अपराह्न जून 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 12

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के साथ जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान योग गुरुओं ने निरोग रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों द्वारा भी इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर योग शिविर लगाए गए, जिनमें पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, एनसीसी के कैडेट्स ने सामूहि...

जून 21, 2024 4:23 अपराह्न जून 21, 2024 4:23 अपराह्न

views 15

स्वस्थ रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है: कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज आयुष विभाग द्वारा आयोजित आई.टी.आई. सोलन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि आज के तकनीकी युग में जीवनशैली को स्वस्थ्य बनाने के लिए योग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग से शांति एवं संतोष की भावना स्वाभाविक रूप से जीवन में सम्...

जून 21, 2024 4:15 अपराह्न जून 21, 2024 4:15 अपराह्न

views 11

गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर लोगो को बधाई दी और कहा है कि योग से शरीर निरोग रहता है। गिरिडीह में सर जे सी बोस उच्च विद्यालय समेत दर्जन भर स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।

जून 21, 2024 4:06 अपराह्न जून 21, 2024 4:06 अपराह्न

views 14

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम रिज पर आयोजित

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  रिज पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योग क्रियाएं की। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग में भाग लिया। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व योगमय हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और सम्पूर्ण विश्व इसे अपना रहा है। योग हमें प्राचीन संस्कृति, परम्परा और अध्यात्म से जोड़ता है।...