अगस्त 5, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 11

गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन विधेयक  लोकसभा में पेश होने की संभावना

लोकसभा में आज स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वर्ष 2024-25 की अनुदान मांगों पर आगे चर्चा होगी। गोवा राज्‍य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन विधेयक भी सदन में पेश किये जाने की संभावना है। राज्यसभा में तेल क्षेत्र विनियमन और विकास संशोधन विधेयक, 2024 पेश किया जाएगा। सदन में कृषि मंत्रालय के कार्यों पर चर्चा भी होगी।