अगस्त 1, 2024 5:02 अपराह्न

views 28

सरकार ने कहा है कि देशभर में एक सौ 65 ईएसआई अस्पताल और एक हजार छह सौ 95 ईएसआई औषधालय हैं

सरकार ने कहा है कि देशभर में एक सौ 65 ईएसआई अस्पताल और एक हजार छह सौ 95 ईएसआई औषधालय हैं। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि 59 ईएसआई अस्पताल और औषधालय सह शाखा कार्यालय सहित एक सौ 41 ईएसआई औषधालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा चलाए जाते हैं। श्री मांडविया ने यह भी कहा कि ईएसआईसी द्वारा संचालित ईएसआई अस्पतालों और औषधालयों में दो हजार छह सौ 75 नियमित डॉक्टर और नौ हजार चार सौ 42 नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारी हैं।