अगस्त 28, 2025 6:47 अपराह्न

views 15

उप महापौर ने “दिल्ली को कूड़े से आजादी” अभियान के अंतर्गत प्लॉग रन में भाग लिया

दिल्‍ली नगर निगम के उप महापौर जयभगवान यादव ने आज नरेला क्षेत्र के बख्तावरपुर वार्ड संख्‍या-5 में "दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान के अंतर्गत प्लॉग रन में भाग लिया। इस अवसर पर बख्तावरपुर गांव में सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटाया गया। उप महापौर ने उपस्थित अधिकारियों को गांव में निगम की भूमि पर स्थित जर्जर कमरों को हटा कर उसकी जगह नए कमरे बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सड़कों पर स्थित गढ्ढों को भरने और ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निवारण करने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान श्री यादव...