जनवरी 28, 2026 7:39 अपराह्न | Tackling climate change

printer

जलवायु परिवर्तन से निपटना वैश्विक सहयोग से ही संभव: विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या तब तक हल नहीं हो सकती जब तक दुनिया मिलकर इसका मुकाबला नहीं करती। उन्‍होंने यह बात नई दिल्ली में प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन – 2.0 का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के ज़रिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के नए समाधानों पर काम किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि श्रीलंका और फिलीपींस जैसे देश इस सम्‍मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्‍होंने लाइव साइंस जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल की भी प्रशंसा की और 2070 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य हासिल करने की देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।
यह तीन दिवसीय सम्‍मेलन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत के एशियाई और प्रशांत प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर सीमा पार बातचीत को बढ़ावा देना है।