टेबल टेनिस में भारत के आकाश पाल और पोयमंती बैस्या का मुकाबला तुर्की में डबल्यू टी टी फीडर कैप्पाडोसिया 2025 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में चीन के ज़ू फ़ेई और हान फ़ेयर से होगा। मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर दो बजकर पचास मिनट से खेला जाएगा।
पाल और बैस्या की जोडी ने सेमीफाइनल में कल दक्षिण कोरिया के चो सेउंगमिन और यू सिवु की जोडी को 11-9, 11-8, 7-11, 11-7 से हराया।