अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 को लेकर कोलंबो में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने आज स्वदेशी चिकित्सा संकाय के साथ भागीदारी की। इसका उद्देश्य गमपाहा विक्रमराच्ची विश्वविद्यालय में आयुर्वेद के छात्रों के लिए योग सत्र आयोजित करना है।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पारंपरिक ज्ञान और अंतर-सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा दिया गया। गमपाहा विक्रमराच्ची स्वदेशी चिकित्सा विश्वविद्यालय को आयुर्वेद और स्वदेशी चिकित्सा के लिए समर्पित श्रीलंका का सबसे पुराना विश्वविद्यालय माना जाता है।
इसे पंडित जी.पी. विक्रमराच्ची द्वारा 1929 में स्थापित किया गया था, जो मार्च 2021 में एक विश्वविद्यालय बन गया।