दिसम्बर 16, 2025 11:28 पूर्वाह्न

printer

परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन एवं संवर्धन विधेयक, 2025 कल लोकसभा में पेश किया गया

भारत के रूपांतरण हेतु परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन एवं संवर्धन विधेयक, 2025 को कल लोकसभा में पेश किया गया। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य देशवासियों के कल्याण के लिए परमाणु ऊर्जा और आयनीकरण विकिरण के विकास के लिए परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा इसके सुरक्षित और संरक्षित उपयोग के लिए एक सुदृढ़ नियामक ढांचा प्रदान करना भी इसका उद्देश्य है।

 

विधेयक में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के गठन और परमाणु ऊर्जा निवारण सलाहकार परिषद की स्थापना का प्रावधान किया गया है। विधेयक में परमाणु दुर्घटना की स्थिति में केंद्र सरकार की जवाबदेही का भी प्रावधान है। केंद्र सरकार ने विधेयक के अंतर्गत अपनी जवाबदेही को पूरा करने के लिए एक परमाणु दायित्व कोष की स्थापना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला