मार्च 27, 2026 7:21 अपराह्न

printer

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत लद्दाख के चार दिन के दौरे पर लेह पहुंचे

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के चार दिन के दौरे पर लेह पहुंचे। लेह के खुशुक बकुला रिनपोचे हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
 
डॉ. सूर्यकांत लेह और कारगिल में नवनिर्मित जिला न्यायालय भवनों का लोकार्पण करेंगे। दोनों नए न्यायालय परिसरों का विकास दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए न्याय की पहुंच में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। 
 
मुख्य न्यायाधीश लेह स्थित 14 कोर के सैन्य कर्मियों को भी संबोधित करेंगे। पहली बार किसी  वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का लेह से सैन्य कर्मियों के लिये संबोधन होगा। वे लेह में एक कानूनी जागरूकता शिविर में भी शामिल होंगे।