मार्च 23, 2026 3:14 अपराह्न

printer

सुप्रीम कोर्ट ने चिनरिघाटा क्षेत्र में कोलकाता मेट्रो परियोजना के लंबित कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई

सर्वोच्च न्यायालय ने आज चिनरिघाटा क्षेत्र में कोलकाता मेट्रो परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने राज्य सरकार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने और मेट्रो रेलवे अधिकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।