मई 8, 2026 9:28 अपराह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब में बढ़ते मादक पदार्थों के खतरे पर चिंता व्यक्त की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब में बढ़ते मादक पदार्थों के खतरे पर चिंता व्यक्त की है। न्‍यायालय ने राज्य में मादक पदार्थों से निपटने के तरीकों में मूलभूत बदलाव लाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे होने वाली मानवीय क्षति चिंताजनक है। मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने हाल ही में मादक पदार्थों की लत के कारण एक महिला के पांचों बेटों को खोने की घटना का संज्ञान लिया।

पीठ ने कहा कि मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार का हस्तक्षेप आवश्यक हो गया है। मुख्य न्यायाधीश ने राज्य और केंद्र की एजेंसियों से मादक पदार्थों के खतरे को जड़ से खत्म करने के एकमात्र लक्ष्य की दिशा में काम करने को कहा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला