मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 24, 2025 8:34 अपराह्न | Hong Kong | Philippines. southernChina | SuperTyphoonRagasa | Taiwan

printer

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में मचाई तबाही

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में भारी बाढ़ और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचाया है। टाइफून रागासा के कारण ताइवान में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ कहर बरपा रहा है। फिलीपींस में चार लोगों की जान चली गई और दक्षिणी चीन में जनजीवन ठप हो गया।

 

दक्षिणी चीन में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में, टाइफून रागासा के निकट आने पर कक्षाएं, उत्पादन, सार्वजनिक परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियाँ स्थगित कर दी गईं।

 

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि इस टाइफून से तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। रागासा धीरे-धीरे हांगकांग से दूर जा रहा है, लेकिन शहर में तूफ़ानी हवाओं का कहर जारी है। रागासा इस साल दुनिया का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है और कई दिनों से दक्षिण चीन सागर में गरज रहा है।