मई 3, 2026 12:33 अपराह्न

printer

सूर्य का प्रकाश सभी के लिए ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत: संतोष कुमार सारंगी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा सचिव संतोष कुमार सारंगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रन फॉर सन मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री सारंगी ने कहा कि सूर्य का प्रकाश सभी के लिए ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस दिन सौर ऊर्जा का उपयोग करके अधिकतम बिजली प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश भर में 38 लाख घरों को शामिल किया जा चुका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला