31वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में, भारतीय पुरुष टीम का सामना आज दक्षिण कोरिया से होगा। मलेशिया के इपोह में यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
यह टूर्नामेंट 30 नवम्बर तक चलेगा। भारत ने इस टूर्नामेंट में पांच बार जीत दर्ज की है। इस वर्ष भारत, बेल्जियम, कनाडा, कोरिया, न्यूज़ीलैंड और मेज़बान मलेशिया राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
भारतीय टीम का सामना कल अपने दूसरे मैच में बेल्जियम से, 26 नवम्बर को मलेशिया से और 27 नवंबर को न्यूज़ीलैंड से होगा। लीग स्टेज के अंतिम मैच में भारत का सामना 29 नवंबर को कनाडा से होगा।