मई 10, 2026 7:57 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के खैबर पखतूनखवा में आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के जवानों की मौत और कई घायल

पाकिस्‍तान के खैबर पखतूनखवा क्षेत्र में पुलिस चौकी पर आत्‍मघाती हमले में सुरक्षा बल के 15 जवान मारे गए और कई घायल हुए। पुलिस के अनुसार यह हमला कल उस समय हुआ जब बिस्‍फोटक सामग्री से भरी एक गाडी पुलिस चौकी में घुसने की कोशिश कर रही थी।

विस्‍फोट के बाद पुलिस चौकी पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस चौकी पूरी तरह नष्‍ट हो गई और सुरक्षा बल के अनेक जवानों के मलबे में दबे होने की खबर भी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला