जून 23, 2024 8:53 अपराह्न | prahlad-isro

printer

पुष्‍पक का सफ़लतम-परीक्षण अंतरिक्ष अन्‍वेषण के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगाः प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुन: प्रयोग किए जाने वाले लैंडिग वाहन पुष्‍पक का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री जोशी ने कहा कि संगठन की यह सफलता अंतरिक्ष अन्‍वेषण के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।