इस्पात मंत्रालय ने भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में इस्पात क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और लागू करने योग्य समाधान विकसित करने हेतु एआई आधारित स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों से सहयोग मांगा है। शिखर सम्मेलन के अंतर्गत, इस्पात मंत्रालय के सचिव और इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड तथा राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड सहित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कल एआई आधारित स्टार्टअप्स के साथ विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
इस संवाद का उद्देश्य उद्योग के हितधारकों और उभरते प्रौद्योगिकी उद्यमों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है। इस्पात मंत्रालय ने बताया कि खनन और इस्पात क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को प्रदर्शित करने के लिए सम्मेलन में एक स्टॉल भी लगाया गया है।