मार्च 22, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में मिशन भागीरथ का राज्यव्यापी पेयजल प्रतिक्रिया अभियान संपन्न

तेलंगाना में मिशन भागीरथ के मुख्य अभियंता कार्यालय ने राज्यभर में पेयजल आपूर्ति पर एक व्यापक प्रतिक्रिया अभियान पूरा किया है। यह अभियान पंचायत राज और ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग की मंत्री सीताक्का के निर्देशों पर चलाया गया।

पिछले दस दिनों में, अधिकारियों ने 12 हजार 728 ग्राम पंचायतों में से 12 हजार 457 ग्राम पंचायतों के सरपंचों से फोन पर संपर्क किया। सुश्री सीताक्का ने सभी अधिकारियों को 99 दिवसीय जनशासन कार्य योजना के अंतर्गत 15 अप्रैल तक सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी दिया।