मार्च 21, 2026 10:11 अपराह्न

printer

अफ्रीकी देशों के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा: हरियाणा मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि वैश्विक सहयोग के इस नए युग में हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका विस्तार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

श्री सैनी नई दिल्ली में आयोजित भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026 के भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्युत और आवासन तथा शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने की। केंद्रीय विद्युत और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने भी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।