मई 11, 2026 4:49 अपराह्न

printer

ईरान-अमरीका के बीच संघर्ष समाप्ति प्रयासों पर गतिरोध बरकरार

ईरान और अमरीका पश्चिम एशिया में नाजुक संघर्ष-विराम और अस्थिरता को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंता के बावजूद संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों पर गतिरोध में फंसे हुए हैं। हाल के दिनों में गोलीबारी, जहाजों और खाड़ी देशों पर हमले और इस्राएल तथा लेबनान के आतंकी समूह हिज़्बुल्लाह के बीच नए सिरे से झड़पें हुई हैं, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस सप्ताह चीन यात्रा के दौरान ईरान संकट पर चर्चा करने और ईरान को रियायतें देने के लिए दबाव बनाने के वास्‍ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से समर्थन मांगने की उम्मीद है। चीन ईरान का प्रतिबंधित कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है और उसे महत्वपूर्ण प्रभाव वाला देश माना जाता है।

ईरान ने मांग की है कि अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार पर किसी भी प्रकार की बातचीत शुरू होने से पहले अमरीका नाकाबंदी समाप्त की जाए और प्रतिबंध हटाए जाएं। अमरीका और इस्राएल ने इस बात पर जोर दिया है कि यूरेनियम को ईरान से हटाया जाना चाहिए। उन्हें चिंता है कि इसका उपयोग परमाणु हथियार विकसित करने के लिए किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला