सितम्बर 26, 2025 11:25 पूर्वाह्न | SriLankanPresidentAnuraKumaraDissanayake | UNSecretary-GeneralAntonioGuterres

printer

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरश से मुलाकात की

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान कल संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरश से मुलाकात की।

 

दोनों नेताओं ने श्रीलंका नए आर्थिक सुधारों और सामाजिक तथा राजनीतिक विकास के लिए व्‍यापक प्रयासों के बारे में चर्चा की। श्री दिसानायके ने वर्षों के संकट के बाद अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने के सरकार के प्रयासों पर जोर दिया।

 

श्री गुतेरश ने श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की सराहना की और संयुक्‍त राष्‍ट्र का सहयोग जारी रखने का आश्‍वासन दिया।