मार्च 30, 2026 2:08 अपराह्न

printer

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प. एशिया संकट में ईंधन सहयोग पर जताया भारत का आभार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प. एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। कोलंबो में पेट्रोलियम की एक बड़ी खेप पहुंचने के बाद श्री दिसानायके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  श्रीलंका में ईंधन की कमी के बारे में बात की थी।

शनिवार को कोलंबो में 20 हजार मीट्रिक टन डीजल और 18 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खेप पहुंचने के बाद उन्‍होंने भारत के त्वरित सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया। पश्चिम एशिया और सिंगापुर से अनुबंधित आपूर्ति बाधित होने के बाद लंका आईओसी द्वारा इस खेप की व्यवस्था की गई थी। उम्मीद है कि यह खेप श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला