जुलाई 22, 2025 4:42 अपराह्न

printer

श्रीलंकाई नौसेना ने चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने आज रामेश्वरम में जल सीमा पार करने के आरोप में चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नाव ज़ब्त कर ली। वे तलाईमन्नार और धनुषकोडी के पास मछली पकड़ रहे थे। बाद में उन्हें श्रीलंका के तलाईमन्नार ले जाया गया और 1 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।