अप्रैल 3, 2026 2:26 अपराह्न

printer

श्रीलंका और विश्व बैंक समूह ने निजी निवेश को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार में सहायता के लिए नई साझेदारी शुरू की

श्रीलंका और विश्व बैंक ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने में सहायता करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पंचवर्षीय साझेदारी की शुरुआत की है।

संयुक्त घोषणा के अनुसार, नया पंचवर्षीय देशीय साझेदारी ढांचा- सीपीएफ समझौता श्रीलंका की सात प्रतिशत के मध्यम अवधि के आर्थिक विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। 

विश्व बैंक के एक बयान के अनुसार, यह साझेदारी व्यापार को सुगम और सरकारी नियमों को सरल बनाएगी। इससे व्यापार प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण होगा और ज्‍यादा सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

ये सुधार श्रीलंका की 2030 तक वार्षिक निर्यात से होने वाली आय को दोगुना करके 36 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी लक्ष्‍य को भी समर्थन देंगे।