मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2024 1:58 अपराह्न | India | Madras-Colombo Regatta | Sri Lanka

printer

भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा श्रीलंका

श्रीलंका तीन अगस्त को प्रतिष्ठित मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता है। इसमें मद्रास बोट क्लब और कोलंबो रोइंग क्लब के प्रतिभागी अपनी रोइंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रेमियों और क्लब के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में दर्शक भाग लेंगे। 

रेगाटा में 12 रोमांचक कार्यक्रम होंगे, जिनमें आठ पुरुषों और चार महिलाओं की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रतिष्ठित दीपम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि अडयार ट्रॉफी महिला चैंपियन को दी जाएगी। रेगाटा का मुख्य आकर्षण, बोट रेस ट्रॉफी पुरुषों के सीनियर चार के विजेताओं को प्रदान की जाएगी। 2023 में द रेगाटा को चेन्नई के मद्रास बोट क्लब में आयोजित किया गया था।