श्रीलंका में महो-अनुराधापुरा रेलखंड के आधुनिकीकरण के बाद आज से कोलंबो और कांकेसंथुराई के बीच रेल सेवाएं आज फिर से शुरू हो गई हैं। श्रीलंका के रेलवे विभाग के अनुसार आज कोलंबो फोर्ट रेलवे स्टेशन से कांकेसंथुराई के बीच पहली रेलगाड़ी चलाई गई। कांकेसंथुराई रेलवे स्टेशन से रेल सेवाएं कल से शुरू होंगी। रेलमार्ग के आधुनिकीकरण का कार्य भारत की ओर से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से किया गया है।