अगस्त 17, 2025 8:25 अपराह्न

printer

श्रीलंका: भारतीय फिल्म शोले के 50 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीलंका के कोलम्‍बो में भारतीय सांस्‍कृतिक संगठन ने स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र के सहयोग से सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्‍म शोले के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लोगों ने इस कार्यक्रम में जोर-शोर से भाग लिया। वर्ष 1975 में रिलीज हुई यह फिल्‍म भारतीय सिनेमा के इतिहास में विशेष स्‍थान रखती है। इस अवसर पर श्रीलंका में भारत के उप-उच्‍चायुक्‍त ने इस फिल्‍म के सांस्‍कृतिक महत्‍व पर प्रकाश डाला।