जुलाई 26, 2024 10:19 पूर्वाह्न | Election | Sri Lanka

printer

श्रीलंका: 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, 17 नवंबर को समाप्त होगा वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल

 

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को होगा। श्रीलंका के चुनाव आयोग ने गजट अधिसूचना जारी की है और नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन्‍हें 15 अगस्त को स्वीकार किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में, चुनाव आयोग ने एक वक्‍तव्‍य जारी किया था कि चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे। 

श्रीलंका में पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2018 में हुआ था। उस समय गोटबाया राजपक्षे पांच लाख से अधिक वोट से जीतकर विजयी हुए थे। 2022 में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बाद, गोटाबाया ने इस्तीफा दे दिया था। संसद ने शेष कार्यकाल के लिए रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुना था, उनका कार्यकाल इस साल 17 नवंबर को समाप्त हो रहा है।